Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

पूर्व विधायक फर्स्वाण आपदा पीड़ित परिवार से मिले


बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने देवलविछराल गांव में आपदा पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मदद करने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने आपदा प्रभावितों की तरफ पीठ फेर दी है। पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें सरकारी इमदाद नहीं मिल रही है।  पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने देवलविछराल गांव का भ्रमण किया। बताया कि गांव के राजेंद्र राम पुत्र दौलत राम का मकान बीते अगस्त माह में आपदा के कारण ध्वस्त हो गया था। अभी तक शासन-प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। उनका परिवार ठंड में खुले आसमान के नीचे रात काट रहा है। इसके अलावा उसके भाई जगत राम का मकान भी आंशिक क्षतिग्रस्त है। उसका परिवार मजबूरी में क्षतिग्रस्त मकान में रह रहा है। उसके साथ राजेंद्र राम के छोटे दो नाबलिग बच्चे हैं। उनका मकान में स्थान कम है। जिसके कारण भाई और उसकी पत्नी बाहर रहना पड़ रहा है। पटवारी भी गांव आए। लेकिन उसके बावजूद उन्हें मदद नहीं मिल सकी है। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से तत्काल बेघर परिवार को बसाने के लिए मुआवजा देने की मांग की। कहा कि ठंड में रहने से उसका परिवार बीमार पड़ जाएगा। जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।

Advertisement