Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

टैक्स जमा करने से कतरा रहे बागेश्वर के वाहन चालक: निखिल शर्मा ARTO


बागेश्वर। टैक्स जमा करने में बागेश्वर के वाहन चालक कतरा रहे हैं। अब तक 354 वाहन चालक टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं। इस कारण विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। कई वाहन इन दिनों सड़क किनारे लावारिश पड़े हैं। टैक्स जमा नहीं होने से वह बिक भी नहीं पा रहे हैं। अब विभाग ऐसे वाहन मालिकों के खिलार्फ सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो वाहन सीज कर दिए हैं। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 354 वाहनों का ढाई करोड़ का टैक्स अभी बकाया है। टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किया है। इसके बाद भी टैक्स चोरी करने वाले वाहन मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे विभाग को चूना लग रहा है। अब विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गया है। पहले चरण में विभाग उन वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो वाहन सड़क पर लावारिश रखे हैं। इन वाहनों से जाम भी लग रहा है। दूसरे चरण में अन्य सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी जो टैक्स बचाकर वाहन दौड़ा रहे हैं। विभाग ने अभी तक दो वाहनों को सीज कर दिया है। इधर एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान और तेज किया जाएगा। मनमानी किसी को भी नहीं करने दी जाएगी।

You may have missed

Advertisement