Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

राजस्व पुलिस की हड़ताल जारी


बागेश्वर। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने सभा करके सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। मंगलवार को को भी राजस्व कर्मियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने कहा कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि उनकी मांग पूरी होगी, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा संघों की आपसी सहमति के आधार पर संगठन की आपत्ति के बाद भी एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई, साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। यहां उपाध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, सुरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह राठौर, प्रवीण सिंह टाकुली, रमेश चंद्र, भगवती जोशी, मनोज कुमार, पप्पू लाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement