Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रोड नही तों वोट नही


 बागेश्वर। हड़बाड़ गांव के बचीगांव तोक के मतदाताओं ने सड़क सुविधा न मिलने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है तथा इस बार के विधानसभा चुनावों में मतदान न करने का फैसला लिया है। ग्रामीण मनोहर राम, जगदीश कुमार, हरीश चंद्र, तिलक चंद्र, दीपादेवी,मोहन लाल, प्रकाश राम, प्रेम राम ने बताया कि उनके द्वारा लंबे समय से यातायात सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की जाती रही है। परंतु किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि उन्हें जनप्रतिनिधियों का आश्वासन मिला परंतु किसी ने इस पर अमल नहीं किया है। यातायात सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें कई बार बीमार को चिकित्सालय पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।जिससे ग्रामीणों का सरकार के प्रति विश्वास नहीं रह गया है। ऐसे में उन्होंने फैसला किया है कि वे किसी भी प्रत्याशी को मतदान नहीं करेंगे। कहा कि उन्होंने अपने फैसले से प्रशासन व उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने ऐंलान कर कहा कि यदि सरकार द्वारा चुनाव आचार संहिता से पूर्व कार्य प्रारंभ किया तो ही वे मतदान करेंगे।

You may have missed

Advertisement