March 15, 2026

महिला से मारपीट करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा


 बागेश्वर।  बागेश्वर में कांडा में एक महिला से गाली-गलौज, मारपीट करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।
बुधवार को स्थानीय निवासी दीपक सिंह रावत ने थाने में तहरीर दी। कोटभंडार गांव निवासी दीपक रावत पुत्र बल राम सिंह ने बीते तीन जनवरी को उनके आंगन में धमक गया। उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर वह गालीगलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर चला गया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। महिला उपनिरीक्षक निधि शर्मा ने मामले की विवेचना की। बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में आरक्षी देवेश पांडे, दीपक बिष्ट, राजकुमार आदि शामिल थे।