Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बची जीप


 बागेश्वर। ट्रॉमा सेंटर अस्पताल के समीप जीतनगर-मंडलसेरा को जोड़ने वाली सड़क पर एक मैक्स वाहन सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। वाहन में यात्री बैठे हुए थे। सड़क से टायर नीचे उतरते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना उन्होंने फायर विभाग को दी। फायर सर्विस की टीम ने वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बीच सड़कों की सही हालत को लेकर काफी शोरगुल है, जाड़ों में भी डामरीकरण हो रहा है। बावजूद शहर की सड़कें खतरे को आमंत्रण दे रही हैं। बुधवार को यूके02-टीए-1867 सवारियां लेकर अस्पताल से आगे भागीरथी की तरफ जा रही थी। एकाएक ट्रामा सेंटर के पास ही टायर धंसने लगे और वाहन सरयू नदी की तरफ लटक गया, सवारियों की चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह सभी को वाहन से उतार दिया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। एफएसएसओ महेश चंद्र की टीम ने वाहन को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर, झिरौली क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे यातयात अवरुद्ध रहा। पुलिस ने पेड़ सड़क से हटाया।

You may have missed

Advertisement