Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

पुलिस द्वारा संचालित एप के बारे में बताए जनता को


बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा संचालित एप के बारे में लोगों को जागरूक करें। गुड टच-बेड टच से भी लोगों को रूबरू करें। थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को सुनें और उसका समाधान भी करें। विधानसभा चुनाव की तैयारी है पुलिस अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाए।
यह निर्देश उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा के दौरान दिए। थाना प्रभारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं, अभियोगों, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं सम्मन, वारंटों आदि का समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में तेजी लाएं। अभियान चलाकर लोगों को साईबर क्राइम, नशा, यातायात नियमों, सोशल मीडिया, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, गुड टच-बैड टच बारे में बताएं। गौरा शक्ति एप, ट्रैफिक आई एप व हैल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताएं। एसपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा, अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन समेत सभी थाना, चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement