Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

सत्ता में आने पर 26 जिले बनाएगी यूकेडी : जोशी


काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी ने दावा किया यूकेडी सत्ता में आई तो वह प्रदेश में 26 जिले बनायेगी। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। नगर के एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलाब राणा ने शुभारंभ किया। जोशी, डॉ. राणा, आरसी त्रिपाठी, हरजाप सिंह, डॉ. गोविंद सिंह रावत, प्रभा तिवारी आदि ने कहा यूकेडी की स्थापना के समय केंद्रीय नेताओं की प्रदेश में 26 जिले बनाने की मंशा थी। लेकिन, पार्टी सत्ता में नहीं आ सकी। उन्होंने दावा पार्टी सत्ता में आई तो 26 जिले बनाये जायेंगे। कहा छोटे जिले होने पर दलित, पिछड़ा, गरीबों का विकास होता है। जिला मुख्यालय करीब होने पर आम लोगों को सुविधा मिलती है। कहा प्रदेश में राष्ट्रीय दलों का शासन रहा है। इसके चलते प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो सका। आरोप लगाया पर्वतीय क्षेत्र के लोग रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योग धंधे स्थापित करने की जरूरत है। कहा विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 70 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी सर्वे करा रही है। शीघ्र ही बाकी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यहां आनंद सिंह, भूदेव सिंह, अब्दुल खालिक, राजेंद्र सैनी, भागमल सिंह, दुष्यंत सैनी, आदेश कुमार, सुभाष सिंह, कमल कश्यप, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, संजय सिसोदिया, विनोद कुमार रहे।

You may have missed

Advertisement