Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर में 50 फीसदी बूथों की होगी वैबकास्टिंग: डीएम


बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा प्रत्येक विधानसभा में 50 प्रतिशत बूथों की वैबकास्टिंग होनी है। इन बूथों पर निर्वाचन आयोग की नजर होगी। सभी मतदान कर्मी प्रशिक्षण को ध्यान से सुने और र्इवीएम का हड्सऑन अच्छी तरह कर लें, तांकि गलती की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा सभी मतदान अधिकारी कर्मठता, निष्पक्षता के साथ कार्य कर मतदान करवाना सुनिश्चित करें। कहा मतदान कर्मी तठस्थ होकर कार्य करेंगे, किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे और बूथ पर ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करेंगे।
शुक्रवार को डीएम डीएम ने डिग्री कॉलेज में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा हम सभी आचार संहिता प्रभावी होते ही निर्वाचन आयोग के अधीन हो जाते हैं, हमारा प्रथम दायित्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना है। साथ ही मतदान की गोपनीयता भी बनाये रखना है। कहा निर्वाचन कार्यों में त्रुटि की माफी नहीं होती, इसलिये सभी मतदान कार्मिक भली-भांति प्रशिक्षण लें और आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें। निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान दिवस पर बूथ के भीतर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने कहा सभी मतदान अधिकारी निष्पक्ष होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करें व निर्वाध, शान्तिपूर्ण मतदान सफल कराना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण संजय साह, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी व मास्टर ट्रेनर ईवीएम ने प्रशिक्षण दिया। यहां पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी, डॉ. केवलानंद कांडपाल रहे।

You may have missed

Advertisement