इसबार पत्रकारों को डाक मतपत्र की सुविधा
बागेश्वर । मीडिया पर्सन को भी निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की है। यह जानकारी देते हुये सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में महानिदेश सूचना ने विधानसभा निर्वाचन-2022 में जो प्रेस प्रतिनिधि कवरेज की वजह से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में मतदान करने से वंचित जाते हैं, उनके लिए डाक मतपत्र की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। इसलिए जो प्रेस प्रतिनिधि डाक मत पत्र प्रारूप 12 घ से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, वह 24 जनवरी, 2022 को अपराहन तीन बजे तक कार्यालय में जमा करें। ताकि संकलित कर रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराया जा सके।
