Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

मतदान कर्मी अपने मत का प्रयोग हर हाल में करें : डीएम


बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि वह अपने मतों का प्रयोग हर हाल में करें। पोस्टल बैलेट के माध्मय से उनके मतदान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कर्मचारी शत-प्रतिशत प्रीकॉशन डोल भी लगाएं। यह निर्देश उन्होंने कलक्ट्रेट में आयोजित नोडल अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गए हैं, उसे समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैरिकेडिंग, पंडाल नोडल अधिकारी रमेश चंद्रा को निर्देश दिए कि वे पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान दिवस हेतु सभी व्यवस्थाएं दूरस्थ करें, साथ ही दोनों विधानसभा की पार्टियों के लिए सुविधा काउंटर, सामाग्री वितरण, शौचालय, सामाग्री वापसी आदि के काउंटरों पर सााईनेज लगाएं, तांकि मतदान पार्टियों को प्रस्थान एवं वापसी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिससे वे आसानी ने अपनी सामाग्री को प्राप्त व जमा करे सकें। उन्होने कहा कि रात्रि के समय बाजार में खाने के रेंस्टोरेंट एवं होटल बंद हो जाते है, इसलिए मतदान दिवस पर देर से लौटने वाले मतदान पार्टियों के लिए सूक्ष्म जलपान एवं खान-पान की व्यवस्था हेतु स्वंय सहायता समूह का काउंटर खोलने के निर्देश भी दिए, ताकि देर से आने वाले मतदान कार्मिको को आंन पेमेंट आसानी से भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राशिक्षण के दौरान एवं पार्टियों के प्रस्थान व आगमन के दिवस में चिकित्सा स्टॉल अनिवार्य रूप से डिग्री कॉलेज में लगाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने मतदान दिवस पर अलग-अलग स्थानों में सचल एंबुलेंस मय चिकित्साधिकारी व पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।

Advertisement