May 7, 2026

कपकोट में विधानसभा चुनाव में बांटने को178 बोतल अंग्रेजी शराब व 127 बोतल बीयरपुलिस ने की जब्त

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व एस0एस0टी0/एफ0एस0टी0 टीमों को अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में दिनांक-08.02.2022 को एस0एस0टी0 शामा (थाना कपकोट) को चैकिंग के दौरान सूचना मिली की ग्राम पंचायत भनार के बरङा तोक में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए शराब बाँटी जा रही है एवं बरङा तोक में एक घर के पास अवैध रूप से शराब रखी गयी है। उक्त सूचना पर एस0एस0टी0 टीम द्वारा शीघ्र ही मौके पर पहुंचकर बरड़ा तोक में स्थित एक बन्द मकान के आगे रखी गई कुछ पेटियों को चैक किया गया तो उनमें से अवैध शराब बरामद हुई। एस0एस0टी0 टीम द्वारा उक्त 28 पेटियों में से 68 बोतल XXX RUM, 102 हाफ बरमूडा XXX RUM, 239 पव्वे बरमूडा XXX RUM, व 127 बोतल बीयर बरामद की गई। जिसे टीम द्वारा मौके पर ही कब्जे में लेकर थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 18/22, धारा- 60 आबकारी अधिनियम व 123 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।