Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

रुपये में 21 पैसे की आई बड़ी गिरावट


मुंबई । अमेरिका में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण फेड रिजर्व के ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी शीघ्र शुरू करने की अटकलों से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजर में रुपया 21 पैसे लुढक़कर 75.36 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
पिछले कारोबारी दिवस रुपया 31 पैसे की बड़ी गिरावट लेकर 75.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 25 पैसे टूटकर 75.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और लिवाली के दबाव में 75.46 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढक़ गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 75.27 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी गया। अंत में पिछले दिवस के 75.15 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 75.36 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Advertisement