Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

बागेश्वर में सिंचाई टैंक के भीतर मिली बुजुर्ग की लाश


बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नदीगांव में बनी लघुडाल की सिंचाई टैंक के भीतर एक बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर उसे मॉर्चरी में रख दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि गुरुवार अपराह्न उन्हें सूचना मिली की नदीगांव स्थित एक टैंक के भीतर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। सूचना के बाद वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे लिया। आसपास के लोगों से बुजुर्ग के बारे में जानकारी ली। पास के ही एक लेटर मास्टर ने बताया कि यह बुजुर्ग पिछले छह महीने से गोमती पुल के आसपास घूम रहा था। जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उनके परिजन अपना मोबाइन नंबर उन्हें दे गए हैं। उन्होंने ही बुजुर्ग की शिनाख्त 36 वर्षीय शेर राम पुत्र बची राम निवासी कांडे ताकुला अल्मोड़ा जिला के रूप में की। टेलर मास्टर से नंबर लेने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ओर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पीएम के बाद ही मौत का असली कारण का पता चल पाएगा।

You may have missed

Advertisement