Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

छात्र नेता मनोज बचखेती ने किया रक्तदान

‬बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  समाज सेवी, छात्र नेता  मनोज बचखेती  ने  आज रक्तदान कर  एक रक्त पिडिता वृद्ध महिला जो  हीमोग्लोबिन की कमी के कारण  बीमारी से जूझ रही थी को  पॉजिटिव रक्त देकर  महादान किया । गौरतलब है कि उन्होंने स्वयं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बागेश्वर द्वारा अपनी डायरेक्टरी के माध्यम से अस्पताल में सम्पर्क  किया।   ज्ञात हो कि पार्वती देवी निवासी बिलौना उम्र 70 साल हिमोग्लोबिन की कमी के  चलते  काफी समय से अस्वस्थ  चल रही थी।

श्री बचखेती को रक्तदान करने पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने उनका आभार व्यक्त किया है।

छात्रनेता के पुण्य कार्य रक्तदान करने पर सोसायटी ने कहा कि उनके इस नेक कार्य की प्ररेणा से अन्य नवयुवक भी हमारे समाज मे भविष्य में भागीदारी करते नजर आएंगे।

 

Advertisement