बागेश्वर पुलिस ने किया एक किलो, 40 ग्राम चरस के साथ विदेशी महिला को गिरफ्तार
बागेश्वर। कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने एक विदेशी महिला को 1. 40 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थीं। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही उनके देश के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, विक्री पर पुलिस की नजर है। जिसके तहत एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर थी। मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस, हाल निवासी हरी सिंह का मकान कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ की। उसे चैक किया गया और महिला के कब्जे से अवैध 1.40 किलोअवैध चरस बरामद की। टीम ने मौके से आरोपी रायर निकोल को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा-8/20, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। आरोपी महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है। टीम में उपनिरीक्षक विवेक चंद्रा, आरक्षी राजेंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, बसंत पंत आदि शामिल थे।
