Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाईन नंबर

दिल्ली , । भारत ने रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला शुरू किए जाने के बीच गुरुवार, 24 फरवरी को यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। संकट के गहराने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं और प्रतिबंधों को खारिज कर दिया है और अन्य देशों को चेतावनी दी है कि किसी देश ने अगर हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो परिणाम इतने बुरे होंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
अब तक यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50 रूसी और 40 यूक्रेन के सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है। यूक्रेन ने भी रूस के 6 फाइटर जेट तबाह करने का दावा किया है। यूक्रेन में संकट के हालात के बीच कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं। इन फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। इन नंबरों पर संपर्क करके भारतीय एजेंसियों की मदद ली जा सकती है।
दिल्ली में बनाया गया है 24 घंटे का कंट्रोल रूम
दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर +911123012113, +911123914104, +911123017905 और 1800118797 जारी किया गया है, ताकि जिन्हें मदद चाहिए, वे इस पर संपर्क कर सकें। यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए +38 0997300428, +38 0997300483, +38 0933980327, +38 0635917881, +38 0935046170 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Advertisement