दरणा गाँव मे उरेडा के गोदाम में चोरों ने किया हाथ साफ
बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड के दरणा गाँव में विगत दिनों चोरों ने उरेडा के गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम में पड़े वर्षों पुराने सामान पर अपना हाथ साफ किया ।
कोट्टुलारी के ग्राम प्रधान राजेन्द्र किरमोलिया में बताया कि उनके गांव में उरेडा विभाग ने वर्ष 1982 के लगभग ग्रामवासियों को विद्युत आपूर्ति हेतू एक सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट की स्थापना की थी । जिससे कि पूरे गाँव मे विद्युतीकरण वितरण सुचारू रूप से होता था।
यहाँ आपको बताते चले कि यह उस समय की बात है जब सम्पूर्ण द्योनाई घाटी में इस गांव के अलावा और किसी भी गाँव मे बिजली व्यवस्था नही थी। और दूर 2 से उस समय रविवार के दिन लोग दूरदर्शन पर तत्कालीन सुपर डुपर सीरियल रामायण को देखने आया करते थे।
लेकिन वक्त के साथ 2 धीरे 2 देखरेख के अभाव में यह सोलर प्लांट बन्द हो गया और गाँव मे विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण हो गया और उरेडा का यहाँ पर अनेक कीमती सामान जैसे कलर टेलीविजन महँगी बैटरियां आदि विभाग ने यहां पर बने एक गोदाम में बंद कर ताला लगाकर भूल गए ।
इन्ही सामानों को विगत दिनों रात को ताला तोड़कर चोर अपने साथ ले गए।
प्रधान राजेन्द्र किरमोलिया ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश विष्ट की देकर एफआईआर दर्ज करा दी हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की जाँच तफ्तीश जारी हैं। चोरों का बहुत जल्द पता लगाकर उन्हें पुलिस चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लेगी ।
