कपकोट, गरुड़ के बाद अब बागेश्वर में भी आंदोलन शुरू
बागेश्वर । गरुड़, कपकोट के बाद अब बागेश्वर ब्लॉक कीक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आंदोलन में कूद गई हैं। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह चुप नहीं बैठेंगी। कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि, सेवा निवृत्ति होने पर एकमुस्त अनुदान तथा सेवा निवृत्ति की आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने, गोल्डन कार्ड जारी करने, यात्रा भत्ता, ढुलान भत्ता आदि बढ़ाने की मांग की। कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि सरकार उन्हें हर साल स्थापना दिवस पर आश्वासन तो देती है, लेकिन उनकी मांगों को आज तक अमली जामा नहीं पहना सकी है। इस मौके पर कमला दानू, दीपा आर्या, किरन गढिया प्रभा करगा माया भवानी पार्वती किरण गड़िया, चम्पा गड़िया, ममता गड़िया, सरला कोरंगा, बीना आर्या, निर्मला कोरंगा, सरस्वती शाही, विमला जोशी, माया कोरंगा आदि मौजूद रहे। उधर गरुड़ ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
