किसानों की मांगों को लेकर तहसील में गरजे हरीश रावत
रुड़की । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को किसानों के साथ लक्सकर तहसील परिसर पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि किसान लगातार मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था और खाद्यान्न व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, बिजली बिलों में राहत देने की मांग की।
