Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

2.40 लाख की स्मैक के साथ डांसर गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 8.02 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार 600 रुपये बताई गई है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा और प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। पंचायत भवन गरगूठ के पास एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 121/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर, उम्र 28 वर्ष, पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम गरभनार, सरकार की आली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एफआईआर संख्या

एफआईआर संख्या 35/2024 में धारा 8/21, एफआईआर संख्या 20/2025 में धारा 8/21/60 तथा एफआईआर संख्या 24/2026 में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी के अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, कांस्टेबल राकेश भट्ट और कांस्टेबल राकेश खेतवाल तथा कोतवाली अल्मोड़ा के कांस्टेबल सुंदर लाल और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

Advertisement