Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

मृतक धीरेंद्र की मां ने डीएम से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

बागेश्वर । बागनाथ वार्ड निवासी स्वर्गीय धीरेंद्र परिहार की निर्मम हत्या के मामले में उनकी मां नंदी परिहार ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है। मां का कहना है कि अब तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट और आश्वस्त नहीं है। पत्र में कहा गया है कि इस प्रकरण में अभी तक केवल दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है, जबकि घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों से आशंका है कि इसमें दो से अधिक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। मां ने कहा कि गिरफ्तार महिला के अंतिम कॉल डिटेल रिकॉर्ड से संबंधित मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जो विवेचना में अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है।

Advertisement