Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप बेचने पर केस दर्ज



रुद्रपुर। मंगलवार को ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप बेचने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एरिया मैनेजर की तहरीर पर पाशा इंटरप्राइजेज के स्वामी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूटरों की मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर कई पाइप भी बरामद किए थे।
बंडिया भट्टा किच्छा निवासी एपीएल अपोलो पाइप्स लिमिटेड के सेल्स एक्ज्यूकेटिव हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि पिछले लंबे से गदरपुर सहित आसपास के इलाकों से अपोलो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बाजार में सस्ते दामों पर कंपनी का लोगो लगा पाइप बेच रहे है। इसके बाद जब मामले की पड़ताल की गई तो कंपनी के नाम पर कई पाइप बाजार में देखे गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर बुधवार की सुबह खेड़ा पुल स्थित पाशा इंटरप्राइजेट में छापा मारा। यहां से कुछ पाइप भी बरामए किए गए। इसमें कंपनी के ट्रेडमार्क के नाम से कॉपीराइट पाइप को बाजार में उतारना और अनुचित ढंग से धनलाभ अर्जित करने का दोष पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इंटरप्राइजेज के स्वामी इकरार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत जांच शुरू कर दी है।

Advertisement