Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

भारतीय सेना के लिए हर भारतीय के दिल मे है सम्मान व प्यार: राज्यपाल

??

देहरादून (  आखरीआंख समाचार ) निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखण्ड, ब्रिगेडियर (से0नि0) के0बी0 चन्द ने ’सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को फ्लैग लगाया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा कोष में अंशदान करते हुए प्रदेश के सभी नागरिकों का आह्वान किया कि झंडा कोष में उदारतापूर्वक अंशदान कर देश की रक्षा के लिए समर्पित जवानों के प्रति आभार व्यक्त करें। इस धनराशि का उपयोग सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याणार्थ किया जाता है।
झण्डा दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में भारतीय सेना के प्रति अपार स्नेह व सम्मान है। भारतीय सेना ने सदैव ही बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के साथ ही दैवीय आपदा व अन्य विपरीत परिस्थितियों में भी आम नागरिकों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल आर.के.सुधांशु, उपनिदेशक सैनिक कल्याण उत्तराखण्ड, कर्नल विजय सिंह थापा आदि उपस्थित थे।
Advertisement