Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

एक लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार सीज


अल्मोड़ा ।  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 522 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। बेस तिराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार, निवासी गौना, जलना, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद 522 ग्राम चरस की कीमत करीब 1.04 लाख रुपये है। कार्रवाई में चौकी धारानौला प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा और हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन शामिल रहे।

Advertisement