Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

बिग ब्रेकिंग :कौन कहा से आगे और कौन कहा से जीता

देहरादून । भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी हुए विजय … कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को दी बड़ी मात … 15189 वोटो से गणेश जोशी हुए विजय ….

सहसपुर से बीजेपी विधायक सहदेव पुंडीर फिर जीते लगभग 8हजार वोटो से मात दी

जिन में शिक्षा मंत्री की जीत को लेकर भी एक बड़ा मिथक टूटा है। गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 वोट से जीत गए हैं। यह पहला मौका है जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दूसरी बार भी जीत हासिल की है।

सल्ट से महेश जीना जीते रंजीत रावत अपने गुरु की तरह फिर हारे

देहरादून में लहरा रहा भगवा, फिर 10 में से 9 पर जीत

. जिले के मतदाताओं ने एक बार फिर भगवा पर भरोसा जताया है। 2017 कि तरह ही इस बार भाजपा की झोली में जिले की 10 में से 9 सीट आयी हैं। अब तक आये नतीजों में भगवा पूरे जिले में राज कर रहा है केवल एक चकराता सीट पर कांग्रेस हमेशा की तरह जीत पाई है। इस बार के नतीजे हूबहू 2017 की कॉपी दिख रहे हैं।

केवल धरमपुर और सहसपुर सीट पर भाजपा को संघर्ष करना पड़ा। बाकी सीट पर भाजपा आसानी से जीत गयी। यहां यह भी बता दें कि बाकी 7 सीट पर मार्जिन भी बड़ा रहा है। आपको बता दें कि नतीजों से पहले जहां जिले में बराबर का मुकाबला होने की उम्मीद थी तो नतीजों ने सब कुछ पलट दिया।

ही धामी सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से करारी हार हुई है।स्वामी विश्वानंद लगभग साडे 4000 वोट से हार चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक हज़ार वोट से आगे चल रही हैं

वही खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार जीते

यशपाल आर्य ने जीत दर्ज कर ली है

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल 13वे राउंड के बाद 19832 वोटों से आगे

चुनाव का बड़ा अपडेट — उत्तराखंड की ७० विधानसभा सीटो में से पहली सीट का आया परिणाम … लोहाघाट पर कांग्रेस प्रत्याशी जित गये ,
: कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल अधिकारी ने की जीत दर्ज
भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक पूरण फर्त्याल को 5 हजार से अधिक मतो से दी मात

धर्मपुर विधानसभा से विनोद चमोली एक बार फिर जीते

विकास नगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत दर्ज की , कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को दी मात ,

सुबोध उनियाल फिर बने जनता की चाहत ।कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल को दी मात 1700 वोटो से जीते

डोईवाला से बृज भूषण गैरोला 22 हज़ार से ज्यादा वोटो से जीते

– प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने की जीत दर्ज , भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को दी मात

नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल राणा ,और गदरपुर में अरविंद पांडे विजय

लालकुंआ से पूर्व सीएम हरीश रावत १४ हजार वोट से हारे यहाँ से मोहन सिंह बिष्ट जीते

उत्तरकाशी।

पुरोला में बीजेपी के दुर्गेश लाल 5649 मतों से जीते।

दुर्गेश लाल बीजेपी 26891 माल चंद कांग्रेस 21242 मत पड़े।

जबकि डाक मत पत्र 1300 से अधिक बीजेपी को मिले

हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश 8000 से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी जोगेंद रौतेला को चुनाव हरा दिया है वही सुमित ह्रदयेश ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और तमाम बड़े पदाधिकारियों और शीर्ष नेतृत्व को दिया है और इस दौरान वह अपनी मां स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को याद करके भावुक भी हुए

You may have missed

Advertisement