July 1, 2026

चिपको आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया


बागेश्वर। चिपको आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ पर देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलन की पुरोधा गौरा देवी को याद कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किए गए। पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने कहा कि आज से 49 वर्ष पहले जंगलों को बचाने के लिए गौरा देवी पेड़ों पर चिपक गई थीं। इस आंदोलन को चिपको आंदोलन कहा गया। गढ़वाल और कुमाऊं के तमाम लोगों ने आंदोलन में भागीदारी की। आंदोलन की अग्रिम पंक्ति पर खड़ी रही गौरा देवी को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अपिर्त किए। इस दौरान जलस्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। वनाग्नि से वनों को बचाने का लक्ष्य साधना होगा। इस मौके पर देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा देवी, टीना, दिया, सावित्री, अभिषेक , दीपु, जोगा ,बालम, बबिता, वैभव, देश दीपक आदि मौजूद रहे।

You may have missed