Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

भूतपूर्व सैनिक रैली , चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

लखनऊ ( आखरीआंख समाचार ) सेना की मध्य कमान के गरूड़ डिविजन के तत्वावधान में ‘भूतपूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा षिविर’ का आयोजन 07 एवं 08 दिसंबर 2018 को उत्तराखंड के रायवाला में किया गया। इस रैली का आदर्ष था – ‘हमारे भूतपूर्व सैनिक हमारी षान’। इस रैली में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जिलों के भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर 06 गरूड़ डिविजन के जनरल ऑफीसर कमांडिंग मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार ने वीर नारियों सहित दिव्यांग सैनिकों को सम्मानित किया। यह वर्श दिव्यांग वर्श के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर मेजर जनरल कटियार ने दिव्यांग सैनिकों को सात मोडिफाईड स्कूटर एवं एक व्हीलचेयर प्रदान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मेजर जनरल कटियार ने षांति एवं युद्ध के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के सराहनीय योगदान की प्रषंसा करते हुए कहा कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी के लिए सेना प्रतिबद्ध है।

भूतपूर्व सैनिक रैली के दौरान सूचना से जुड़े विविध स्टाल लगाये गये जिनमें पेंषन अदालत, बैंक पेंषन, आर्मी प्लेसमेन्ट नोड एवं भूतपूर्व सैनिक अंषदायी स्वास्थ्य योजना ;ईसीएचएसद्ध षामिल थे। इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए एक चिकित्सा षिविर भी लगाया गया जिसमें अलग-अलग विभागों के चिकित्सा विषेशज्ञ उपलब्ध थे। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। बैंड प्रदर्षन, गटका एवं खुकरी का प्रदर्षन भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्शण रहे।

दो दिवसीय इस रैली के आयोजन का उद्देष्य राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

You may have missed

Advertisement