Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गुलाम नबी आजाद उवाच: भाजपा की सरकारों के खिलाफ जनता में है निराशा

 

नई दिल्ली ( आखरीआंख समाचार ) मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के रुझानों में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ जनता में निराशा है।

आजाद ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “भाजपा की केंद्रीय और राज्य सरकारों के खिलाफ निराशा है और यह निराशा बढ़ती जाएगी। केंद्र सरकार के पास कुछ महीने का समय है, चाहे तो वह जनसरोकारों की बात कर ले।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, “यह, 56 इंच के सीने वाले नेता के अहंकार और नकली चाणक्य के अहंकार को थप्पड़ मिला है। महागठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं। महागठबंधन के नेता मिलकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा।

You may have missed

Advertisement