March 5, 2026

बैजनाथ डंगोली में लीसे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही कर आग पर पाया काबू


     बैजनाथ गरुड़ । आज  लगभग 02:10 बजे* फायर सर्विस गरुड़ को एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बैजनाथ, डंगोली से आगे छटिया में लीसा फैक्ट्री में आग लगी है। प्रभारी फायर स्टेशन गरुड़ एल0एफ0एम0 श्री डूंगर सिंह द्वारा उक्त सूचना  से एफएसएसओ, श्री महेश चंद्र फायर सर्विस बागेश्वर को अवगत कराते हुए बताया गया कि आग अत्यधिक ज्यादा है। अतः सहायतार्थ हेतु फायर यूनिट भेजें उक्त सूचना पर एफ0एस0एस0ओ0 श्री महेश चंद्र मय फायर युनिट तथा वाहन संख्या-UK07F5207 व UK07G6392 तथा तोहात्सो पम्प के सहित अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना हुए वहां पहुंच कर देखा कि *रिद्धि-सिद्धि कैमोरिजन लीसा फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है* जिसे फायर युनिट गरुड़ के द्वारा  बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर फायर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा तुरन्त दोनों वाहनों से होज को फैलाकर आग पर फोम डालना प्रारम्भ किया तथा आग भयंकर थी तो एफ0एस0एस0ओ0  द्वारा कपकोट फायर स्टेशन से भी फायर टेण्डर को घटनास्थल पर बुलाया गया तथा चारों मोटर फायर इंजनों से आग पर पानी और फोम डाला गया तथा पानी की पूर्ति के लिए दो तोहात्सो पम्पों की सहायता से घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर नदी से रिलें पम्पिंग के द्वारा पानी वाहनों तक पहुंचाया गया, इस प्रकार *कढ़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद आग को चारों ओर से घेरकर पूर्ण रूप से बुझाया गया।* 
      आग से फैक्ट्री गेट के पास खड़ा निजी वाहन आग कि चपेट में आकर पूर्ण रूप से जल गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई । थाना प्रभारी बैजनाथ मय दल बल के घटनास्थल पर मौजूद रहे।