Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

पंतनगर देहरादून हवाई सेवा 19 दिसम्बर से शुरू

पंतनगर ( आखरीआंख समाचार ) पंतनगर से देहरादून को बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा 19 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसके लिए हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया से करार किया है। रीजनल कनेक्टिविटी के तहत सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली इस फ्रलाइट की आधी सीटों का किराया पांच सौ से ढाई हजार के बीच होगा, जो प्रदेश सरकार वहन करेगी। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि ‘उड़ान’ योजना के तहत पंतनगर- देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा 19 से शुरू होगी। इसके लिए पहले हवाई सेवा प्रदाता कंपनी ’एयर डेक्कन’ से करार किया गया था, लेकिन कंपनी विमानों की अनुपलब्धता की वजह से एक वर्ष में भी इस सेवा को शुरू नहीं कर सकी जिसके कारण अनुबंध समाप्त हो गया। अब इस सेवा के लिए सेकेंड बिडर कंपनी (एयर इंडिया) से अनुबंध किया गया है। इस फ्लाइट की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी, जिसकी पचास प्रतिशत सीटों का किराया पांच सौ से पच्चीस सौ रूपये के बीच होगा।
Advertisement