Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

बागेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ा96 पव्वे शराब के साथ एक आरोपी


बागेश्वर। पुलिस की सख्ती के बाद भी जिले में शराब का धंधा कम नहीं हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर 96 पव्वे के साथ बिलौना निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की रात अशोक कुमार पुत्र रमेश प्रकाश निवासी बिलौना को बिलौना रोडवेज बस स्टेंट के पास 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बैग में 56 पव्वे देसी तथा 40 पव्वे अंग्रेजी के रखे थे। आरोपी ने आंबेडकर जयंती पर बंद होने के कारण पहले से शराब लेकर जमा कर ली और अधिक मुनाफा कमाने के लिए शराब बेची जा रही थी । आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement