September 21, 2024

मसूरी से लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत।

 

मसूरी ( आखरीआंख समाचार ) आज सुबह 4.10 बजे थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास एक कार मारुति बलेनो नंबर uk07 BY 6048, जो मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूचना पर राजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 की मदद से दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर दौराने उपचार वाहन में सवार पीछे बैठे दो युवकों
1- अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष
2- नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
वाहन में सवार अन्य घायल दो युवको
1- रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार अनिल कुमार सिंह पुत्र सुंदर सिंह नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, जो वाहन चला रहा था तथा
2- ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष
तथा 01 युवती अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष, का दून चिकित्सालय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मृतकों में अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष नीरज पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष है।

घायलों के नाम रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, उम्र 21 वर्ष ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार, नेहरू कॉलोनी, उम्र 19 वर्ष,अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून बतााायेआ रहे है