Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

हल्द्वानी से नैनीताल को इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू

हल्द्वानी ( आखरीआंख समाचार ) हल्द्वानी से नैनीताल के लिए इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल आज आरम्भ हो गया । परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना  किया । परिवहन मंत्री ने बताया कि  हल्द्वानी से नैनीताल के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने  का निर्णय लिया गया है। इससे  प्रदूषण  कम  होगा ।और इलेक्ट्रिक बस के संचालन में खर्चा भी 3 गुना कम आएगा । इस  अवसर पर विधायक सजीव आर्य, मेयर जोगेंद्र रौतेला सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी भी रहे मौजूद रहे।

Advertisement