September 29, 2026

14 पेटी अवैध शराब के साथ किये 2 अभियुक्त गिरफ्तार

   बागेश्वर ।   पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर ने  युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
     उक्त क्रम में  क्षेत्राधिकारी  कपकोट के पर्यवेक्षण में एवम् प्रभारी निरीक्षक, थाना झिरौली के नेतृत्व में दिनांकः 28-04-2022 को झिरौली पुलिस द्वारा सार्वजनिक शौचालय, काफलीगैर के पास अभियुक्तगण पवन जोशी पुत्र स्व रमेश चंद्र जोशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी-अमखोली, पोस्ट ताकुला, थाना- सोमेश्वर,जनपद-अल्मोड़ा व आनंद सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- डोटियाल गांव, पोस्ट ताकुला, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से *वाहन संख्या UK-04U-3905, शैवर्ले बीट कार में परिवहन करते हुए 14 पेटी देशी गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद की गयी।* जिस संबंध में थाना झिरौली में FIR No 05/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।  

पुलिस टीम में हैड कानि0 बालकृष्ण हैड कानि0जगदीश सिंह मेहरा कानि0 मोहन जोशी उपस्थित थे ।

You may have missed