Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

15 हजार किमी की साइकिल यात्रा कर बड़कोट पहुंचे दिलीप भरत


उत्तरकाशी। साइकिल से यात्रा करने निकले नागपुर महाराष्ट्र के दिलीप भरत मलिक शनिवार को बड़कोट पहुंचे। वह साइकिल से 45,711 किमी की यात्रा करने निकले हैं, जिन्होंने अब तक साइकिल से 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। यहां लोगों ने उनके इस जज्बे को सलाम किया। नागपुर महाराष्ट्र के दिलीप भरत मलिक देश के विभिन्न राज्यों में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, नशे के खिलाफ जन जागरूकता सहित विश्व रिकार्ड बनाने के उद्देश्य को लेकर बीती 26 जनवरी 2022 से अपने घर से साइकिल पर सवार होकर इस अभियान के निकले हुए हैं। दिलीप के साथ उत्तराखंड के जितेंद्र रावत भी सहयोग में जुटे है। 54 वर्षीय दिलीप भरत मलिक ने अभी तक लगभग 15 हजार किमी साइकिल से महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, खुड़दूंगा, हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बद्रीनाथ को निकले हुए हैं। जिसके बाद मेघालय, नागालैंड, विशाखापटनम, कलकत्ता, मध्यप्रदेश, दिल्ली, सहित यात्रा को नागपुर में समाप्त करेंगे। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट नगर में उन्होंने बातचीत में कहा है कि वह 45,711 किमी साइकिल से यात्रा कर विश्व रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाना चाहते है। उनके साथ चमोली जिले के जितेंद्र रावत कहते हैं कि दिलीप की मंशा लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वह भी उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में जागरूक करने में पूरा सहयोग करने के लिए साथ में निकले है।

You may have missed

Advertisement