March 5, 2026

उपचुनाव में कांग्रेस करेगी जीत दर्ज : माहरा


पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को पौड़ी में पत्रकार वार्ता में कहा कि संगठन को मजबूत करने व संगठन में परेशानियों को जानने के लिए सभी जिलों का भ्रमण किया जा रहा है। कहा कि चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर दी है। तीन दिन के भीतर प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में अभी भी सुविधाओं का अभाव बना है। सड़कों की स्थिति बदहाल बनी है। रविवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की परेशानियों को जानने के लिए वह इन दिनों भ्रमण पर है। कहा भ्रमण के दौरान चारधाम यात्रा मार्गों पर कई बदहाल सुविधाएं देखने को मिली है। सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग कर स्थानीय लोगों को परेशान करने व उनके व्यापार को प्रभावित करने का काम किया है। कहा कि चंपावत में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कहा कि तीन दिनों के भीतर यहां पर प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है लेकिन चारधाम यात्रा मार्गों पर अभी भी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बदहाल और पार्किंग का अभाव बना हुआ है। नमामि गंगे के तहत बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, राहत हुसैन, मनीष खंडूड़ी, नवलकिशोर, महेश ढौंडियाल, कमला रावत आदि शामिल थे।