June 25, 2026

बागेश्वर पुलिस ने की नियम तोड़ने वाले 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई


बागेश्वर ।   सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एक वाहन का कोर्ट का चालान किया गया।