Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

सड़क के लिए दाबू हड़ाप के ग्रामीणों का प्रदर्शन


बागेश्वर , गरुड ।   प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दस किमी सड़क नहीं बनने पर दाबू हड़ाप के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार होगा। दाबू हड़ाप के ग्रामीण गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम सभा सिमगड़ी का दाबू हड़ाप तोक है।

Advertisement