Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बैजनाथ पुलिस ने लापता महिला को चमोली से किया बरामद


बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने गुमशुदा महिला को चमोली से बरामद किया है। उसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को बैजनाथ थाने में आकर एक पीड़ित ने बेटी के बगैर बताए घर से चले जाने की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले की जांच एसआई भूपेंद्र सिंह मेहता को सौंपी गई। टैक्निकल टीम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गुमशुदा को देवाल, तहसील थराली, जनपद चमोली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement