Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

सेना के इंजीनियर से लूट करने वाला आर्मी का जवान गिरफ्तार


देहरादून। स्टेट बैंक आफ इंडिया की शिमला बाइपास शाखा के बाहर इंजीनियर राधेकृष्ण नैनवाल व उनके पिता की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार हो गया है।
आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जोजो खुर्द भिवानी हरियाणा निवासी सत्येंद्र जाट आर्मी में सिपाही है और इस समय उसकी पोस्टिंग बरेली में है। पांच अप्रैल को वह अपने दोस्त को भर्ती करवाने के लिए देहरादून लाया था और भर्ती कराने के नाम पर उसने सात लाख लिए थे।
सात लाख रुपये छोड़कर फरार हो गया था आरोपित
दोपहर 2:30 बजे वहां शिमला बाइपास स्थित एसबीआई की शाखा से 300 रुपये जमा कराने के लिए गया था, जहां उसने देखा कि एक खाता धारक बैंक से 10 लाख रुपये निकाल रहा है। तुरंत उसने लूट की योजना बनाई और निकट ही एक दुकान से मिर्च पाउडर लेकर आया। जैसे ही व्यक्ति पैसों का बैग लेकर बाहर आया और कार में बैठा तो आरोपित ने उनकी आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये लूट लिए। आसपास के लोग जब आरोपित के पीछे भागे तो वह सात लाख रुपये घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपित को चंद्रबदनी में ढूंढती रही। जबकि आरोपी वहां से आइएसबीटी पहुंचा और वोल्वो का टिकट बुक करा कर दिल्ली चला गया। दिल्ली पहुंच कर उसने यह यह रुपए बैंक में जमा किए और आइपीएल में सट्टा लगा दिया। आरोपित के पास से केवल 45 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

You may have missed

Advertisement