March 9, 2026

जल निगम के अफसरों पर क्रॉस मुकदमा


देहरादून। जल निगम के अफसरों में मारपीट के मामले में वसंत विहार थाने में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 17 मई को यहां पर दो पक्षों में व्हाट्सअप चैट को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में सीएम ने संज्ञान लिया था और विभागीय कार्रवाई की गई है। वसंत विहार पुलिस के मुताबिक जल निगम कॉलोनी निवासी अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह देव ने अधीक्षण अभियंता अनुज कौशिक और अधिशासी अभियंता विशाल कुमार के खिलाफ प्रवीण राय एवं उनके घर में घुसकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। इससे पहले विशाल कुमार ने अधीक्षण अभियंता प्रवीण राय और अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह देव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआई प्रमोद कुमार को दी गई है।