पुलिस परिवार की महिलाओं को कुमाउनी व्यंजन का प्रशिक्षण
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर ऐसोसिएशन यानी उपवा कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस परिवार की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कुमाउनी व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है। महिलाएं कार्यक्रम में बढ़चकर हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं ने उपवा की इस पहल की सराहना की है। इस दौरान नोडल अधिकारी सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल जगदीश ढकरियाल आदि मौजूद थे।
