Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

रंग बिरंगी राफ्टों से गुलजार रही गंगाघाटी


ऋषिकेश।  वीकेंड पर रविवार को गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार रही। पर्यटक गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा की लहरों से अठखेलियां करते नजर आए। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने राफ्टिंग का भी लुत्फ उठाया। गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, गुरुग्राम और एनसीआर समेत आसपास के शहरों के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ऋषिनगरी का रुख कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को मेट्रो शहरों के लोगों की छुट्टी रहती है। इससे वीकेंड पर ऋषिकेश पर्यटकों से गुलजार रहा। इससे ऋषिकेश का पर्यटन कारोबार भी बढ़ा। रविवार को राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों में खासा क्रेज दिखा। कौड़ियाला, शिवपुरी और ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंटों से सैकड़ों रंग बिरंगी राफ्टे गंगा में उतारी गईं। राफ्टिंग संचालक मुकेश कंसवाल, सुभाष चौहान, पंकज अग्रवाल ने बताया की वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या लागातार बढ़ रही है। स्कूलों की छुट्टी बढ़ने के बाद इसमें और इजाफा होगा। वहीं गंगा राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया एक दिन में करीब दो हजार से अधिक लोगों को राफ्टिंग करवाई जा रही है।

Advertisement