Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाकर मारा


पौड़ी। पौड़ी जिले के सपलोड़ी गांव में पिंजरे में फंसे गुलदार को आक्रोशित भीड़ ने जलाकर मार डाला। आरोप है कि मौके पर मौजूद वन महकमे की टीम के काफी समझाने के बावजूद भीड़ ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीएफ गढ़वाल सुशांत कुमार पटनायक ने डीएफओ से मामले में मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। सपलोड़ी गांव में बीती 15 मई को काफल लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला था। सोमवार रात को गुलदार ने सपलोड़ी पास कुलमोरी गांव में भी एक महिला पर हमला कर दिया। सोमवार की रात को गुलदार सपलोड़ी गांव में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया था। पौड़ी के वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि, पिंजरे में कैद गुलदार को लोगों ने मौके से नहीं ले जान दिया और पिंजरे के ऊपर घास आदि डालकर आग लगा दी। डीफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Advertisement