Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कॉफी के लिए दूध लेने निकला शख्स करोड़पति बनकर लौटा, किस्मत पर नहीं हो रहा यकीन


न्यूयॉर्क । कहते हैं ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसे शख्स को ऐसे ही छप्परफाड़ के पैसा मिला है। इतना पैसा कि उसे समझ ही नहीं आ रहा कि ये सपना है या हकीकत। मामला अमेरिका का है। एक शख्स सुबह उठा और उसा पता चला कि कॉफी बनाने के लिए दूध तो है ही नहीं। वो शख्स घर से दूध लेने पास के फूड लायन स्टोर के लिए निकला। इस बीच उसकी नजर ग्राहक सेवा काउंटर पर पड़ी जहां 14 मई की लॉटरी के लिए पावरबॉल टिकट मिल रहा था। उसने कुछ देर सोचा और उसे खरीदने का फैसला कर लिया। अगले दिन लॉटरी का रिजल्ट आने के बाद उसने अपनी टिकट से विजेता लॉटरी का नंबर मिलना शुरू किया तो वो खुशी से झूम उठा क्योंकि वो करोड़पति बन चुका था। लॉटरी विजेता ने बताया कि ड्रा में दिए गए पहले पांच नंबर उसकी टिकट पर दिए गए नंबरों से मेल खाते थे लेकिन वो ड्राइंग में पावरबॉल नंबर से चूक गया। एसईईएल से बात करते हुए उसक शख्स ने बताया कि पावरबॉल नंबर मिस होने के बावजूद उसने कैसे करोड़ों रुपये जीते। उसने बताया कि एक डॉलर अतिरिक्त देकर उसने पॉवरप्ले खरीद लिया था जिसमें कई विकल्प मिलते हैं। आखिरकार उस शख्स को 2 मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी यानी उसने एक झटके में करीब 15.52 करोड़ रुपये जीत लिए।
लॉटरी निकालने वाली वेबसाइट के मुताबिक इतनी बड़ी रकम जीतने की संभावना 1,16,88,054 में से 1 है यानी एक करोड़ से ज्यादा लोगों में कोई एक होता है जिसकी इतनी बड़ी लॉटरी लगती है। अमेरिका के उत्तरी केलिफोर्निया में भी एक शख्स की किस्मत ऐसे ही चमकी। इसे किस्मत ही कहेंगे कि उसने दो लॉटरी टिकट खरीदी और दोनों ही टिकट पर उसने जैकपॉट जीता।

Advertisement