Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की


बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई है। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत कर टनकपुर में जल्द इसका शिलान्यास करें। कहा चीन भारत सीमा तक सड़क और रेल लाइन का निर्माण कर चुका है। जबकि हमारे देश को सीमा तक रेल लाइन पहुंचानी चहिए। रविवार को समिति से जुड़े लोग तहसील परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सभा की। समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा जब रेल आएगी तभी जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को चाहिए वह बजट स्वीकृत कर मार्ग का निर्माण करें। वक्ताओं ने कहा सर्वे लोकेशन बोर्ड द्वारा अधिकृत बोर्ड द्वारा 29 करोड़ की धनराशि से पूरी कर ली है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद भंडारी ने लोकेशन सर्वे की एक प्रतिलिपि प्राप्त कर ली है। यहां गिरीश पाठक, विक्रम सिंह ड्योड़ी, महेंद्र सिंह कोश्यारी, प्रताप सिंह गड़िया, प्रवीण सिंह दफौटी, नंदन सिंह परिहार, हयात सिंह मेहता, पार्वती पांडेय, हेमा जोशी, पार्वती पांडे, गीता रावल, सुनीता टम्टा, किशन राम रहे।

You may have missed

Advertisement