Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

आरसीबी के तीन गेंदबाजों ने आईपीएल 2022 सीजन में बिखेरा जलवा


मुंबई, । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है, लेकिन टीम के तीन गेंदबाज-श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिन्दु हसरंगा, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और हर्षल पटेल टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहे।
तीन गेंदबाजों के शानदार प्रयास और डेथ ओवरों के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का प्रयास, फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम के लिए अच्छा रहा।
हसरंगा अपने पूर्व साथी युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे नंबर पर थे, जहां वे पर्पल कैप पाने से चूक गए। श्रीलंकाई गेंदबाज ने 7.54 की शानदार इकॉनमी रेट से 26 विकेट लेकर आईपीएल 2022 का समापन किया।
जबकि जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन देकर महंगे साबित हुए थे, लेकिन 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 8.1 की इकॉनमी रेट से 12 मैचों में 20 विकेट लेकर अपना अभियान समाप्त किया।
पिछले सीजन में पर्पल कैप विजेता और आरसीबी के मुख्य गेंदबाज हर्षल पटेल को नहीं भूलना चाहिए। तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 7.67 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लेकर अपने टूर्नामेंट को समाप्त किया।

You may have missed

Advertisement