Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

कुलगाम में एक और हिंदू कर्मचारी की हत्या, आतंकियों ने बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना


जम्मू ,। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं पर आतंकियों का हमला जारी है। गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम में ही हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बता दें कि घाटी में आतंकी लगातार हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में महिला टीचर की हत्या के विरोध में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। कश्मीरी पंडितों की मांग थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए।
जम्मू प्रशासन ने आतंकियों वारदातों को देखते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात प्रवासियों और जम्मू संभाग के अन्य कर्मचारियों को घाटी में 6 जून तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश भी जारी किया था। आदेश के मुताबिक, कश्मीर संभाग में पीएम पैकेज के तहत तैनात अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement