Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय काम पर दिनेश गुरुरानी सम्मानित


पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए केमएवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि वे बेहद सजगता से पर्यावरण संरक्षण के लिए यहां से उच्च हिमालयी क्षेत्र तक लगातार सजगता के साथ काम कर रहे हैं। शुक्रवार को केमएवीएन के आवास गृह के सभागार में पर्यावरण सप्ताह के तहत एक सम्मान कार्यक्रम किया गया। कई जन संगठनों की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुरानी को बैंड बाजे के साथ सभागार तक लाया गया। यहां उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जन सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पाण्डे ने कहा कि गुरुरानी का एक पौधा धरती मां के नाम अभियान बेहद लोकप्रिय है। कहा इस अभियान से हजारों लोग अब तक पौधरोपण कर चुके हैं। कहा वे साढ़े दस हजार फीट से अधिक की ऊंचाई वाले गुंजी व उससे लगे क्षेत्रों में भोज पत्र, धूप व अन्य हिमालयी प्रजाति के पौध लगाकर वहां जाने वाले पर्यटकों को भी पर्यावरण रक्षा की शपथ दिला रहे हैं। शिक्षाविद् व नारायणनगर डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. उमा पाठक ने भी गुरुरानी के प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है। वे लंबे समय से धरती मां की सेवा कर रहे हैं। इससे पूर्व कन्या जूनियर मंडप के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
ये रहे मौजूद:  राम सिंह बिष्ट, डीएन भट्ट, डीएम भंडारी, अर्जुन कसनियाल, चंचल भंडारी, ललित शौर्य, जनार्दन उप्रेती, चारू चन्द्र जोशी, विप्लव भट्ट, रमेश जोशी,जीबी नगरकोटी, प्रकाश जोशी, सुशीला नागी, धनी राम चन्याल, गजेन्द्र सौन, सुशीला नागी, अजय रावत, सूरज गिरी,चन्द्रशेखर भट्ट

Advertisement